‘इंग्लैंड में रन बनाकर दिखाए…,’ वैभव सूर्यवंशी की सफलता से तिलमिलाया पाक क्रिकेटर, 15 वर्षीय खिलाड़ी को दिया चैलेंज

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू से पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने वैभव की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले वैभव को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है. तनवीर अहमद को इस युवा बलेलबाज की सफलता हजम नहीं हो रही है, जिसके वजह से उन्होंने इस 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को चैलेंज दिया है.

तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी को दिया चैलेंज

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. वैभव जल्द ही इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए वैभव को चैलेंज दे दिया है. इस दौरान तनवीर ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर रन बनाने दिखाए तो मैं मानू कि उनके अंदर टैलेंट है. वे अभी भारत की पिच पर रन बना रहे हैं. जब वो विदेश में जाकर खेलेंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: कप्तान के तौर पर डेब्यू से पहले श्रेयस अय्यर ने बदला Insta Bio, जानें क्या है ‘Second DOB’ का राज

वैभव की उम्र पर उठाए सवाल

इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव की उम्र पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा,’वैभव की कलाई का टेस्ट भारत में ही हुआ है ना. वो कहीं बाहर हो हुआ नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के बड़े चैनएल फॉक्स ने भी उनकी आयु पर शक जताया है. जो क्रिकेट खेला होता है ना उसे शक होगा कि वैभव 15 साल के नहीं हैं. अगर दम है तो विदेश में उसका टेस्ट कराओ.

पहले भी वैभव को लेकर दे चुके है विवाद बयान

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद तनवीर अहमद लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं. मौजूदा समय में वह बार-बार भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बारे में विवादित बयान देकर चर्चा में बने हुए हैं. इससे पहले भी तनवीर वैभव को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें