गोरखपुर के हिमांशु राज पंडित बने प्रदेश संयोजक, संभालेंगे UP BJP सोशल मीडिया की जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह
हिमांशु राज पंडित
Gorakhpur Himanshu Raj Pandit Nominated: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें गोरखपुर के ई. हिमांशु राज पंडित को प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) की जिम्मेदारी दी गई है. यानी अब हिमांशु राज भाजपा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभाएंगे. पार्टी ने उनकी कार्यशैली, तकनीकी समझ और मीडिया प्रबंधन की क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.
हिमांशु राज पंडित की भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ मानी जाती है. वे काफी लंबे समय से भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. पार्टी ने उनकी लगन को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है. पार्टी को उम्मीद है कि हिमांशु अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी को आगे ले जाने में मदद करेंगे.
काफी पढ़े-लिखे हैं हिमांशु राज पंडित
हिमांशु के शिक्षा की अगर बात करें, तो उन्होंने कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री भी हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि की उपाधि भी प्राप्त की है. हिमांशु की छवि काफी पढ़े-लिखे नेताओं के रूप में है.
समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
UP BJP में हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. हिमांशु से पार्टी को उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे. कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
बीजेपी ने अपनी नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है. गुरुवार को कुल 64 लोगों की लिस्ट जारी की है. जिसमें कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. भाजपा ने सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है.