UP Election 2027: यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेगी AIMIM? ओवैसी ने रखी ये शर्त

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम नहीं चाहते कि अब यूपी में तीसरी बार BJP की सरकार बने. अगर कोई नहीं चाहता कि BJP सरकार बनाए, तो वे हमसे बात कर सकते हैं.
Asaduddin Owaisi UP Election 2027

यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेगी AIMIM?

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि हमारी पार्टी यूपी चुनाव में उसी से गठबंधन करेगी, जो भाजपा को सत्ता से हटा सके.

यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है. यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हम नहीं चाहते कि अब यूपी में तीसरी बार BJP की सरकार बने. अगर कोई नहीं चाहता कि BJP सरकार बनाए, तो वे हमसे बात कर सकते हैं. हम BJP को सत्ता में आने से रोकने के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हैं.”

बिहार चुनाव का दिया उदाहरण

उन्होंने आगे कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि आप अकेले BJP को नहीं रोक सकते. हमने बिहार चुनाव के दौरान भी यही कहा था और हमारे अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने न सिर्फ RJD या कांग्रेस को, बल्कि सभी CPI और कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं को चिट्ठी लिखी थी. हमने कहा, “कृपया हमें छह सीटें दें” लेकिन वे सहमत नहीं हुए.’

किसके साथ गठबंधन करेगी AIMIM?

ओवैसी ने कहा, “हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत हो गया है. हमारा नेतृत्व जमीनी स्तर पर उभरा है, और हमारे नेताओं का जमीन से मजबूत जुड़ाव है. पार्टी अपनी तरफ से कड़ी मेहनत कर रही है. हम किसके साथ बातचीत कर रहे हैं या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन हम अपना काम जारी रखेंगे. अगर आप BJP को रोकना चाहते हैं, तो आकर हमसे बात करें. हम आपके साथ काम करने को तैयार हैं. अब, अगर वे नहीं चाहते, तो ठीक है. उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है कि कौन BJP को रोकना चाहता है और कौन उसे सफल होने में मदद करना चाहता है.”

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव को लेकर बैठक में अखिलेश के सामने ही भिड़ गए सपा नेता, दो जिलों की कार्यकारिणी भंग

यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे उसी दल के साथ गठबंधन करेंगे, जो भाजपा को हराने में मदद करेगा. फिलहाल, अब देखना यह होगा कि ओवैसी अंत में किसके साथ गठबंधन करते हैं और कितना चुनावी समीकरण प्रभावित कर पाते हैं.

ज़रूर पढ़ें