MP Monsoon: एमपी पर मानसून हुआ मेहरबान! 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
MP Monsoon: मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है. मौसम विभाग ने राज्य के 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल मानसून एंट्री के बाद से अटका हुआ है. उम्मीद जताई गई है कि 2-3 दिनों में आगे बढ़ेगा.
एमपी के 40 से ज्यादा जिलों में रेनफॉल का अलर्ट
MP Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार (26 जून) को बालाघाट और विदिशा में भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा इंदौर संभाग के झाबुआ और आलीराजपुर को छोड़कर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. वारासिवनी में प्रदेश की सबसे अधिक 74.2 मिमी बारिश हुई. वहीं, इंदौर में 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.
- शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया.
- पठारी में 65.6 मिमी, सिरोंज में 53 मिमी, आमला में 48 मिमी, सोनकच्छ में 47 मिमी और नर्मदापुरम में 46.6 मिमी बारिश हुई.
- मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर छतरपुर का नौगांव रहा. जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
- एमपी का सबसे ठंडा शहर खंडवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया.
- पचमढ़ी में 20.6 डिग्री, खरगोन एवं दमोह में 20.8 डिग्री, सागर में 20.9 डिग्री और अनूपपुर जिले के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा.
ये भी पढ़ें: MP News: बैतूल के कुकरू में दो दिन रहेंगे सीएम मोहन यादव, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- IMD के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
- अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
- देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और सागर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
- भोपाल, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, दमोह, पन्ना समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
- शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में मौसम शुष्क रहेगा.