भोपाल AIIMS की बड़ी उपलब्धि, एडी साइंटिफिक इंडेक्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दूसरा स्थान

एडी साइंटिफिक इंडेक्स में एम्स भोपाल के 183 वैज्ञानिक शामिल हैं. इनमें 2 वैज्ञानिक शीर्ष 10 प्रतिशत, 31 शीर्ष 30 प्रतिशत, 66 शीर्ष 50 प्रतिशत और 139 शीर्ष 70 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हैं.
AIIMS Bhopal (File Photo)

भोपाल एम्स(File Photo)

MP News: एम्स भोपाल ने चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एडी साइंटिफिक इंडेक्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2025 से 2026 के दौरान सबसे अधिक प्रगति करने वाले भारत के शीर्ष 10 संस्थानों में एम्स भोपाल को दूसरा स्थान मिला है. संस्थान ने विश्व रैंकिंग में 1,235 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है.

एडी साइंटिफिक इंडेक्स में भोपाल एम्स के 183 वैज्ञानिक

एडी साइंटिफिक इंडेक्स में एम्स भोपाल के 183 वैज्ञानिक शामिल हैं. इनमें 2 वैज्ञानिक शीर्ष 10 प्रतिशत, 31 शीर्ष 30 प्रतिशत, 66 शीर्ष 50 प्रतिशत और 139 शीर्ष 70 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हैं. कुल उद्धरणों के आधार पर संस्थान की विश्व रैंक 3,591, एशिया में 1,358 और भारत में 290वीं है. वहीं खोज आधारित रैंकिंग में एम्स भोपाल को पहला स्थान मिला है.

यह उपलब्धि मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बेहतर शोध से नई उपचार पद्धतियां विकसित होंगी, बीमारियों की पहचान और इलाज अधिक प्रभावी होगा तथा आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का लाभ मरीजों तक पहुंचेगा.

वैज्ञानिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने कहा कि यह सफलता संस्थान के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एम्स भोपाल का उद्देश्य ऐसा शोध करना है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिले और समाज को सीधा लाभ पहुंचे. यह उपलब्धि संस्थान को भविष्य में और बेहतर अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी.

ये भी पढे़ं: भोपाल में अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस कार्यक्रम, CM मोहन यादव बोले- MP के एक्स्पोर्ट में एमएसएमई का 50% योगदान

ज़रूर पढ़ें