Morena: SC के आदेश के बाद भी नहीं थम रहा अवैध रेत खनन, बटेश्वर घाट पर रातभर सक्रिय रहते हैं रेत माफिया
बटेश्वर घाट पर अवैध रेत खनन
Morena/मनोज शर्मा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस और वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके बावजूद मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र स्थित बटेश्वर घाट पर अवैध रेत उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
रात में रेत निकालने में जुटे रहते हैं माफिया
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेत माफिया रात करीब 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चंबल नदी में अवैध रूप से रेत निकालने में जुटे रहते हैं. बताया जा रहा है कि दिन में कार्रवाई के डर से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मशीनों और वाहनों के जरिए रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सख्ती
हालांकि, पुलिस और वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कई स्थानों पर सख्ती दिखाई है, लेकिन बटेश्वर घाट पर कथित रूप से जारी अवैध गतिविधियों ने कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात के समय प्रभावी निगरानी और संयुक्त अभियान चलाया जाए तो अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है.
यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विभागों के लिए यह बड़ी चुनौती होगी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए और चंबल नदी के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की जा सके.
ये भी पढ़ें: Mauganj: सरकारी फीस मांगना पड़ा भारी! पशु चिकित्सक से बीच सड़क पर की गाली-गलौज और दी जान से मारने की धमकी