VIDEO: बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

CG News: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के दौरान वहां मौजूद एक 6 साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया.
CG News

कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

संदीप अग्रवाल(पेंड्रा)

CG News: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के दौरान वहां मौजूद एक 6 साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया.

कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात की है, लोग अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे पार्क करके अपने काम में लगे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइको अपने चपेट में ले लिया वहीं दुकान के सामने खड़े एक बच्चा भी अनियंत्रित कार की चपेट में आते-आते बच गया और जमीन पर गिर पड़ा. इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते, कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार चालक की पतासाजी में जुट गई है, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मारी है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती या दिशा मामूली सी बदलती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. ​घटना के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ भारी आक्रोश है. अमरकंटक मार्ग पर लगातार बढ़ती जा रही वाहनों की गति और चालकों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें