IND vs IRE: दूसरे T20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, इस मैच विनर खिलाड़ी को किया नजरअंदाज
टीम इंडिया
IND vs IRE: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग 11 को चुना है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया है.
ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं ओपन
दरअसल हाल ही में आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बात की. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक बेलफास्ट में होने वाले दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आएंगे. इसके अलावा चोपड़ा ने संभावित प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव भी किए हैं. उनके मुताबिक दूसरे टी20 मैच में प्रसिध कृष्ण और वाशिंगटन सुंदर की जगह प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते ही वैभव सूर्यवंशी का फनी रिएक्शन वायरल, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
वैभव सूर्यवंशी को किया इग्नोर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव देखना चाहते हैं, हालांकि अपनी संभावित प्लेइंग में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अभी भी शामिल नहीं किया है. हाल ही में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई. आयरलैंड दौरे के दौरान उनके इंटरनेशनल डेब्यू की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पहले टी20 में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. लेकिन अब माना जा रहा है कि दूसरे टी20 में वे टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव