Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमत नहीं बढ़ाए हैं. जानें आज का ताजा रेट.
Petrol-Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Prices: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से तनाव बढ़ गया. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. अब ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ेंगे? फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया है. जानें आज कितने रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल.

हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमत नहीं बढ़ाए हैं. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol And Diesel Prices In India) प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल प्रति लीटरडीजल प्रति लीटर
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.21 रुपये97.83 रुपये
बेंगलुरु111.68 रुपये99.56 रुपये
गुरुग्राम102.97 रुपये95.64 रुपये
नोएडा101.96 रुपये 95.44 रुपये
जयपुर113.19 रुपये98.25 रुपये
लखनऊ101.86 रुपये95.36 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
चंडीगढ़101.54 रुपये89.47 रुपये
भोपाल114.54 रुपये99.64 रुपये
रायपुर108.06 रुपये101.60 रुपये

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे भारत का दौरा, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा ऐलान, ट्रेड डील पर होगी बात

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू जंग का असर अब ग्लोबल मार्केट पर दिखने लगा है. आज सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है. शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत करीब 69 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई थी, जो अब बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल हो गई.

ज़रूर पढ़ें