July Bank Holidays 2026: जुलाई महीने में 12 दिन बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट बैंक, देखें पूरी लिस्ट

July Bank Holiday List: दरअसल, जुलाई महीने में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े काम कराने के लिए आज और कल का समय बहुत महत्वपूर्ण है. इस बीच अपने सारे अधूरे काम पूरे करा लें.
july bank holiday

जुलाई महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

Banks Closed Twelve Days: आज और कल बस दो ही दिन बचे हैं जून महीने को खत्म होने में, इसके बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा. अगर आपका बैंक से संबंधित कोई भी काम रुका हुआ है और आप इसे पूरा कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, जुलाई महीने में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे.

ऐसे में बैंक से जुड़े काम कराने के लिए आज और कल का समय बहुत महत्वपूर्ण है. इस बीच अपने सारे अधूरे काम पूरे करा लें. आइए जानते हैं कि देशभर में 12 दिनों तक सभी बैंक क्यों बंद रहेंगे और आपके शहर में किस-किस दिन शाखा का दरवाजा नहीं खुलेगा.

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

छुट्टी की तारीखक्यों रहेगी छुट्टी कहां- कहां रहेगी छुट्टी
5 जुलाईरविवारदेशभर में
6 जुलाई MHIP दिवसआइजॉल
9 जुलाई बेहदिएनखलामशिलांग
11 जुलाई दूसरा शनिवारदेशभर में
12 जुलाई रविवारदेशभर में
16 जुलाई रथ यात्रा, कांग और हरेला त्योहारभुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल
17 जुलाई तिरोत सिंह की पुण्यतिथिशिलांग
18 जुलाई द्रुकपा त्शे जी पर्वगंगटोक
19 जुलाई
रविवार
देशभर में
22 जुलाई खारची पूजाअगरलता
25 जुलाई चौथा शनिवारदेशभर में
26 जुलाई रविवारदेशभर में

बैंक बंद होने पर कैसे करें काम?

अगर आपके शहर में बैंक की छुट्टी है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों. भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इंटरनेट और फोन से होने वाले सारे काम चालू रहेंगे. आप अपने मोबाइल से UPI, google पे, Phone pe, नेट बैंकिंग या बैंक के ऐप का इस्तेमाल करके किसी को भी ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-July 1 New Rules 2026: 1 जुलाई से लागू होंगे कई बड़े बदलाव, ITR से लेकर LPG की कीमतों तक बदलेंगे नियम

बैंक बंद होने पर कैश कैसे जमा करें?

अगर बैंक बंद है और आपको अपने खाते में कैश जमा करने हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. इसके लिए आप बैंक के ATM के पास लगी ‘कैश डिपॉजिट मशीन’ (CDM) की मदद ले सकते हैं. इस मशीन में पैसे डालते ही वे तुरंत और आसानी से आपके खाते में जमा हो जाते हैं.

ज़रूर पढ़ें