AC Blast Reason: क्यों होते हैं AC ब्लास्ट? रूम को ठंडा करने वाली मशीन से बढ़ रहा जान जाने का खतरा!

बीते दिनों नोएडा में स्थित एक हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी में ब्लास्ट किस वजह से होता है.
AC Blast Reason

क्यों होते हैं AC ब्लास्ट?

AC Blast Reason: बीते दिनों नोएडा में स्थित एक हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आई थी. यहां पर फ्लैट में एयर कंडीशनर के ब्लास्ट होने वजह से आग लगी थी. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है कि जब किसी घर में एयर कंडीशनर की वजह से आग लग गई हो. दिल्ली के विवेक विहार से लेकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी तक ऐसी की वजह से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

अलग-अलग जगहों पर विस्फोट की घटनाएं

हरियाणा के रोहतक के मॉडल टाउन की शॉप से लेकर यूपी के लखनऊ में कुर्सी रोड में स्थित दुकान तक में एसी में विस्फोट की घटना हुई. घर में ही नहीं कई बार गोदामों और दुकानों में भी ऐसी के धमाके की खबरें सामने आती है. अब सवाल है कि आखिर एयर कंडीशनर में विस्फोट क्यों होते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है?

एयर कंडीशनर में कब हो सकता है विस्फोट

उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ ही एसी ब्लास्ट और उससे लगने वाली आग गर्मियों के एक गंभीर खतरे के रूप में उभर कर सामने आ रही है. एयर कंडीशनर में विस्फोट तब हो सकता है जब उसके अंदर का दवाब और तापमान सुरक्षित सीमा से बाहर चला जाता है. नीचे कुछ प्रमुख प्वाइंट बताए गए हैं जिनसे ऐसी में ब्लास्ट की घटनाओं के वजह को समझा जा सकता है.

  1. भीषण गर्मी में कमरे को ठंडा करने और अंदर की गर्मी को बाहर करने के लिए बाहरी यूनिट में लगे कंप्रेशर पर अधिक दवाब पड़ता है.

2. कंडेनसर कॉइल्स में धूल और गंदगी जमा है तो गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाती है.

3. गैस लीक होने से दबाव और भी बढ़ जाता है. इससे घिसे-पिटे पाइप या जोड़ों से रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने लगता है, जो आग को और भी भड़काता है.

4. जब यह गैस खराब वायरिंग या फेल हो चुके कैपेसिटर से निकलने वाली चिंगारी के संपर्क में आती है, तो यह अचानक आग पकड़ सकती है, जिससे एक जोरदार विस्फोट होता है और आग फैल जाती है.

ये भी पढ़ेंः LPG के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, जानें नया रेट

ज़रूर पढ़ें