अजब इंदौर में गजब कारनामा! सड़क के बीचों-बीच कर दी बोरिंग, जानें क्या है पूरा मामला

Indore Road Borewell News: पार्षद का कहना है कि एक बोरिंग गार्डन में पहले से हैं. फिलहाल वहीं से पानी की सप्लाई की जाती है. उन्होंने आगे कहा कि विधायक से एक सरकारी बोरिंग के लिए निवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति दी गई थी.
indore borewell in middle of road

इंदौर: रास्ते के बीचों-बीच बोरिंग कर दिया गया

Indore Boring In Middle Of Road: मध्य प्रदेश का इंदौर अपनी कई सारी खूबियों के लिए जाना जाता है. इन दिनों शहर एक खास वजह से चर्चा का केंद्र बना हुआ. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच बोरिंग दिखाई दे रही है. लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला इंदौर के गिरधर नगर क्षेत्र का है. जहां सड़क के बीचों-बीच बोरिंग कर दी गई. बताया जा रहा है कि रास्ते के एक ओर ड्रेनेज की लाइन और दूसरी ओर गैस पाइपलाइन है. इस वजह से सड़क के किनारे बोरिंग करने के लिए जगह नहीं थी. इस वजह रोड के बिल्कुल बीच में बोरिंग को करना पड़ा. इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल किए हैं.

पार्षद ने बताई पूरी कहानी

वार्ड पार्षद राजीव जैन ने बताया कि क्षेत्र में एक-दो साल से पेयजल की समस्या हो रही थी. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पार्षद का कहना है कि एक बोरिंग गार्डन में पहले से हैं. फिलहाल वहीं से पानी की सप्लाई की जाती है. उन्होंने आगे कहा कि विधायक से एक सरकारी बोरिंग के लिए निवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति दी गई थी.

उन्होंने आगे बताया कि सड़क के एक तरफ ड्रेनेज लाइन है. तो वहीं, दूसरी ओर गैस और नर्मदा पाइपलाइन है. कहीं भी बोरिंग की जाती है तो बड़ा नुकसान हो सकता था. इसी कारण से बोरिंग सड़क के बीचों-बीच की गई.

ये भी पढ़ें: Indore: कांग्रेस के भीतर छिड़ी स्‍लीपर सेल की बहस, राहुल गांधी की लाइन पर सज्जन वर्मा, बोले- पार्टी को अंदर बैठे लोग ही कर रहे कमजोर

कांग्रेस ने कसा तंज

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. तकनीकी मापदंडों का इस्तेमाल नहीं किया गया. वहीं, पार्षद का कहना है कि बोरिंग से किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है. सड़क में चैंबर बनाकर इसे समतल कर दिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें