दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये 5 आदतें, पता भी नहीं चलेगा और हो सकती है बीमारी
सांकेतिक तस्वीर
आजकल के बिगड़े हुए खान-पान का असर सबसे ज्यादा हमारे दातों पर पड़ता है. कोल्ड ड्रिंक्स, जंक फूड, और मीठी चीज़ों का अधिक सेवन दांतों के इनेमल (सुरक्षा परत) को कमजोर कर देता है, ऐसी चीजें खाने से दांतों में कैविटी, संवेदनशीलता और पीलापन की शिकायतें आने लगती है. ऐसे हमारी कई आदतें भी ऐसी होती हैं जिनकी वजह से हमारे दांतों को भारी नुकसान पहुंचता है. आइए जानते है ऐसी पांच आदतों के बारे में.
पहली आदत- सबसे पहली आदत है जो हमारे दातों को खराब करती है वो है मीठे और एसिडिक पेय पदार्थों का सेवन करना. एनर्जी ड्रिंक्स, सोडा, फलों के जूस पीने से दांत में मौजूद इनेमल कमजोर हो सकती है.
दूसरी आदत- जोर लगाकर ब्रश करना. बहुत से लोग बहुत जोर लगाकर ब्रश करते है जिससे दांतों की ऊपरी परत घिस जाती है. इस वजह से मसूड़ों में जलन पैदा हो सकती है.
तीसरी आदत- दिन भर कुछ न कुछ खाते रहने की आदत भी ठीक नहीं है. इससे मुंह में खतरनाक बैक्टेरिया पैदा होते है जो कि एसिड उत्पन्न करने हैं. इससे दातों की सेहत खराब होती है.
चौथी आदत- बिना खाने वाली चीजों को चबाना या खाना सेहत के लिए खतरनाक है. बच्चों में कई बार नाखून चबाने या पेंसिल चबाने की आदत देखी जाती है. ये खराब आदत है जो आपकी ओरल हेल्थ को भी प्रभावित करती है.
पांचवी आदत- कम पानी पीना- जब आप कम पानी पीते हैं और कैफीन, धूम्रपान और कुछ दवाओं का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे दांतों में सड़न, सांसों की दुर्गंध और मसूड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं.
ये भी पढ़ें-बारिश में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा