दत‍िया व‍िधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोट‍िंग- 3 अगस्‍त को घोष‍ित होंगे न‍तीजे

Datia Assembly By-election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है. इसके मुताबिक 30 जुलाई को मतदान होगा, इसके बाद 3 अगस्त को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे. 
Datia Assembly By-election

Datia Assembly By-election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान भी कर द‍िया गया है. इसके मुताबिक दतिया चुनाव के लिए 13 को नॉमिनेशन करना होगा स्क्रूटनी 14 को होगी. इसके बाद 3 अगस्त को काउंटिंग कराई जाएगी. वहीं नतीजों की बात की जाए तो 4 अगस्त को दतिया को नया विधायक मिल जाएगा.

चुनाव आयोग के मुताबिक 6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी.  तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 13 जुलाई तक नामांकन कर सकेंगे. इसके साथ ही नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 जुलाई होगी. इसके बाद कोई भी प्रत्याशी नाम वापस नहीं ले पाएगा. दतिया में 30 जुलाई को  वोटिंग होगी. इसके बाद 3 अगस्त को रिजल्ट आएगा.

क्यों हो रहा उपचुनाव?

दतिया में उपचुनाव के पीछे की वजह कोर्ट का एक फैसला है.  2 अप्रैल को कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में दोषी ठहराया गया था. कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई थी. इसके साथ-साथ 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत भी दे दी थी. नियमों के तहत अगर किसी जनप्रतिनिधि को 2 साल से ज्यादा की सजा होती है. उसकी सदस्यता चली जाती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा पहले ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त कर चुका है. हालांकि इस मामले में उन्‍होंने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि अब तक इस मामले की सुनवाई नहीं हो पाई है. न ही उन्हें किसी तरह की राहत मिली है. यही वजह है कि चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया गया है. 

अब कांग्रेस के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती

कांग्रेस के सामने टिकट चयन भी बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अपने बेटे के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं,  इसको लेकर राजेंद्र भारती पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से द‍िल्‍ली में मिले भी थे. 

इस मुलाकात को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उन्‍होंने राहुल से मांग की है कि उनकी जगह बेटे को इस बार उपचुनाव में मौका दिया जाए. तो वहीं दूसरी तरफ अवधेश नायक समेत कई नेता भी दावेदारी जता रहे हैं. इनके अलावा कई ऐसे नेता हैं जो ट‍िकट के दावेदार हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि उपचुनाव में किसको मौका दिया जाए. 

एक्टिव मोड में नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री और दतिया से विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा कोर्ट के फैसले के बाद से ही अपने क्षेत्र में एक्टिव बने हुए हैं. लगभग यह तय है कि बीजेपी उपचुनाव में नरोत्तम को ही मौका देगी. यही वजह है कि पिछले 3 महीनों से मिश्रा समेत उनके समर्थक क्षेत्र में खासे एक्टिव बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के फैसले पर सीएम विजय को आपत्ति! पत्र लिखकर जताया विरोध, दे द‍िए कई सुझाव

ज़रूर पढ़ें