IPL 2027: हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर खत्म हुआ सस्पेंस! MI-CSK ने बताया क्या है पूरा सच

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले उनके ट्रेड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आईपीएल 2027 से पहले उनके ट्रेड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि अब दोनों फ्रेंचाइजियों ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरी सच्चाई बता दी है.

CSK ने क्या कहा?

दरअसल क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ कहा है कि फिलहाल हार्दिक पंड्या को लेकर किसी तरह का प्रपोजल उनके पास नहीं आया है. उन्होंने कहा टीम अभी पिछले सीजन का रिव्यू पूरा नहीं कर पाई है क्योंकि मेजर लीग क्रिकेट (MLC) जारी है. रिव्यू खत्म होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि ट्रेड विंडो में किन खिलाड़ियों को लेकर चर्चा करनी है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या को खरीदने की मची होड़! IPL की 7 फ्रेंचाइजी रेस में शामिल, CSK ने भी मारी एंट्री

MI ने खबरों को किया खारिज

वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि फ्रेंचाइजी मौजूदा समय में किसी खिलाड़ी के ट्रेड पर बातचीत नहीं कर रही है. टीम का पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी शुरू हुआ है और उसके पूरा होने के बाद ही किसी खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच कुछ स्तर पर बातचीत हुई है. हालांकि दोनों पक्षों ने इस पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की आई थी खबरें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एमआई का साथ छोड़ सकते हैं और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमें मैदान में उतर चुकी हैं. कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि सीएसके भी पंड्या को अपने साथ जोड़ने की रेस में शामिल हो गई है. पंड्या के मुंबई छोड़ने की अटकलें तब और तेज हुई जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया से फ्रेंचाइजी से जुड़े सारे पोस्ट हटा दिए थे. हालांकि अब सीएसके और एमआई ने साफ कर दिया है कि पंड्या के ट्रेड को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है.

ज़रूर पढ़ें