Khandwa: 3 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रुकावट बन रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिफ्तार

Khandwa: खंडवा से घर के बाहर सो रहे एक युवक के अंधे कत्ल का मामला बुधवार को सामने आया था. अब इस केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Khandwa News

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Khandwa/शेख शकील: मध्य प्रदेश के खंडवा में घर के बाहर सो रहे एक युवक के अंधे कत्ल का मामला बुधवार को सामने आया था. यहां पंधाना थाना क्षेत्र में एक युवक केदार की सर पर लकड़ी से वार कर हत्या की गई थी. इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे घर के भीतर सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी. पुलिस ने इस मामले का मात्र 9 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रिंकू और उसके प्रेमी करण को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

दोनों ने पूछताछ के बताया कि करीब 5 माह के इनके प्रेम प्रसंग और अवैध सम्बन्धों में पति रास्ते का रोड़ा बन रहा था और प्रेमी करण मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था इसलिए करण ने मृतक के सर पर लकड़ी के वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है.

इधर ग्रामीणों के अनुसार मृतक 32 वर्षीय केदार और उसकी पत्नी रिंकू मजदूरी करते थे. दोनों की तीन संताने हैं, जिसमें बड़े बेटे की उम्र 9 वर्ष है. मृतक केदार हेला पड़ावा का रहने वाला था, जो की कुछ सालों से अपनी ससुराल कुसुम्बिया में ही रह रहा था. करीब 5 माह पूर्व वे और आसपास के गांव के कुछ लोग महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे. इसी बीच पड़ोस के उमरदा गांव के करण से रिंकू का प्रेम प्रसंग हो गया, जोकि अभी तक जारी था. वहीं पुलिस के अनुसार घटना की रात केदार घर के बाहर सो रहा था.

इसी दौरान महिला का प्रेमी करण घर में घुसा और दोनों के बीच संबंध बने. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है इसलिए उसे रास्ते से हटा दो. जिसके बाद आरोपी करण ने प्रेमिका के पति केदार के सर पर हमला कर बुधवार रात उसकी हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपी रिंकू और कारण को गिरफ्तार कर करीब 9 घंटे के भीतर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

झोपड़ी का खम्बा था उखड़ा, मिले थे भागने के निशान

इधर इस मामले में खंडवा डीएसपी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि, कल सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसुम्बिया गांव में एक व्यक्ति का मृत शरीर उसके घर के बाहर ही पड़ा मिला है. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगने पर हुई पूछताछ में मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर अकेले पाए गए. उसकी पत्नी के अनुसार वह घर में सो रही थी, इसलिए उसे भी कुछ मालूम था. जिसके बाद बारीकी से घटनास्थल की जांच में मौके पर एक व्यक्ति के भागने के निशान मिले.

इसके साथ ही मृतक के झोपड़ी नुमा घर का एक लकड़ी का खंबा भी उखड़ा हुआ था. जिससे संदेह हुआ कि आरोपी कोई परिचित ही है. आसपास के लोगों से पूछताछ में उमरदा गांव के रहने वाले एक संदेही करण का नाम सामने आया जो खंडवा में रहकर किसी दाल मिल में काम करता था.

प्रेमिका से करना था शादी, इसलिए पति की कर दी हत्या

पुलिस ने आज जब करण को पकड़कर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि, घटना के समय रात को वही मौके पर था, और अवैध सम्बन्धों के चलते उसने हत्या करना स्वीकार किया. उसने बताया कि वह मृतक की पत्नी के साथ शादी करना चाहता था, इसलिए ही उसने इस घटना को अंजाम दिया ह. फिलहाल घटनाक्रम को देखते हुए इससे जुड़े सारे सबूत भी इकट्ठा कर लिए गए हैं.

प्रेमिका बोली, पति बन रहा रास्ते का रोड़ा

इधर खंडवा एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि करीब 5 माह से दोनों आरोपियों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, और इस दौरान कई बार उनके बीच अवैध संबंध बने थे. घटना की रात भी दोनों के बीच मृतक के घर में ही अवैध संबंध बने. इसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से कहा कि, उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है. इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया जाए. इसके बाद आरोपी करण ने मृतक केदार के सर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. आज दोनों आरोपी प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:महोबा: मांग में सिंदूर भरकर हमेशा के लिए थाम लिया मौत का हाथ, 3 साल से चल रहे अफेयर का दर्दनाक अंत

ज़रूर पढ़ें