रिटायर्ड CMO पर EOW का शिकंजा; दुकान-प्लॉट, थार समेत करोड़ों की संपत्ति निकली, दस्तावेजों की जांच कर रही टीम

बताया जा रहा है कि लखनादौन में पदस्थापना के दौरान हुई शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी. प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति के तथ्य मिलने पर नरसिंहपुर न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर यह कार्रवाई की गई.
EOW action at the house of retired CMO.

रिटायर्ड CMO के घर पर EOW की कार्रवाई.

Input- पियूष

MP News: नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. गाडरवारा नगर पालिका से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्र ढीमोले के घर आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारकर तलाशी और पूछताछ शुरू की. बताया जा रहा है कि जांच में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है.

15 सदस्यीय टीम ने की छापेमारी

जबलपुर ईओडब्ल्यू की करीब 15 सदस्यीय टीम सुबह करीब 6 बजे गाडरवारा की एमपीईबी कॉलोनी स्थित योगेंद्र ढीमोले के आवास पर पहुंची. टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है.

योगेंद्र ढीमोले 30 अप्रैल को गाडरवारा नगर पालिका से सहायक राजस्व निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इससे पहले वे लखनादौन नगर पालिका में कई वर्षों तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी सीएमओ के पद पर भी पदस्थ रहे. बताया जा रहा है कि लखनादौन में पदस्थापना के दौरान हुई शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी. प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति के तथ्य मिलने पर नरसिंहपुर न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर यह कार्रवाई की गई.

रिटायर्ड CMO के पास करोड़ों की संपत्ति मिली

अब तक की जांच में गाडरवारा में दो प्लॉट पर बने आलीशान मकान, लखनादौन में एक खाली प्लॉट, दो कृषि भूमि, एक दुकान, एक थार, एक कार, तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर सहित अन्य संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम अन्य चल-अचल संपत्तियों, निवेश और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: खंडवा पुलिस ने खोए हुए 22 लाख के मोबाइल बरामद किए, एक महीने में ‘ऑपरेशन सहयोग’ के तहत 123 फोन रिकवर

ज़रूर पढ़ें