सिर में दर्द हुआ तो खा ली सल्फास की गोली, सागर में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

सागर ले जाते समय रास्ते में सुर्खी के पास सुबह महिला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव को सागर ले गए, जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव को पुलिस ने परिजनों को सौप दिया.
A woman died after consuming sulphas tablets for headache.

सिर दर्द होने पर सल्फास की गोली खाने से महिला की मौत.

Input- परशराम साहू

MP News: मध्य प्रदेश के सागर में एक महिला ने सिर में दर्द होने पर सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. देवरी नगर में एक लापरवाही से एक महिला की जान चली गई. बताया जा रहा है कि महिला के सिर में तेज दर्द होने के कारण उसने घर में रखी सेल्फास की गोली खा ली. जिससे उसकी प्राथमिक उपचार के मौत हो गई. इस घटना ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी है.

इलौज के दौरान हुई मौत

दरअसल देवरी नगर के झुंनकू वार्ड निवासी एक महिला की सेल्फास की गोली खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान सूरज बाई, पत्नी गोविंद रजक (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के रिश्तेदार भरत रजक ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सूरज बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया.

इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि तेज सिरदर्द होने के कारण उन्होंने सेल्फास की गोली खा ली थी. इसके बाद डॉक्टरों ने नमक का पानी पिलाकर उल्टी कराई, जिससे गोली बाहर निकल गई.

108 एंबुलेंस की मदद से सागर रेफर किया गया

प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सागर रेफर किया गया. सागर ले जाते समय रास्ते में सुर्खी के पास सुबह महिला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव को सागर ले गए, जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव को पुलिस ने परिजनों को सौप दिया.

ये भी पढे़ं: रिटायर्ड CMO पर EOW का शिकंजा; दुकान-प्लॉट, थार समेत करोड़ों की संपत्ति निकली, दस्तावेजों की जांच कर रही टीम

ज़रूर पढ़ें