CG News: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दंपती की मौत, गांव वालों ने उठाई आर्थिक मदद की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ के कई शहरों में इन दिनों जमकर बारिश देखने को मिल रही है. इसी बीच सक्ती जिले में आकाशीय बिजली गरिने से दंपति की मौत की खबर भी सामने आई है.
CG News

सांकेतिक तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ के कई शहरों में इन दिनों जमकर बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिनों तक कई शहरों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना जताई गई है. इसी बीच सक्ती जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दंपति की मौत हो गई है. इस घटना की पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

बसंतपुर गांव की घटना

घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की है. मृतकों की पहचान आनंद राम माली (50) और उनकी पत्नी धोबनीन माली (45) के रूप में हुई है. दोनों ही गुरुवार के दिन अपने खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक बादल आ गए और तेज बारिश शुरू हो गई. तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर जा गिरी और मौके पर ही दंपति की मौत हो गई.

पुलिस को दी गई हादसे की जानकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे. पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं प्राकृतिक आपदा राहत के तहत नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों से खेतों में काम करने और पड़ों के नीचे न छिपने की अपील की है.

ये भी पढे़ं- CG News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका, ओपन परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, इस दिन तक करें अप्लाई

ज़रूर पढ़ें