वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ पोस्ट से मची हलचल, डेब्यू का संकेत या नया सरप्राइज?

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है. इस स्टोरी के सामने आने के बाद उनके डेब्यू की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं.

वैभव ने शेयर की स्टोरी

दरअसल भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बीते दिन शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह बल्ला उठाकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. स्टोरी पर अपनी फोटो के ऊपर उन्होंने लिखा, ‘New Chapter’बस यही दो शब्द फैंस के बीच अब चर्चा का विषय बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर में कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मासूम अंदाज में फैंस का जीता दिल, VIDEO

गेंदबाजी कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

वैभव की इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ घंटे पहले मैनचेस्टर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल ने ऐसा बयान दिया, जिससे वैभव के टी20 डेब्यू को लेकर और सस्पेंस बढ़ गया है. मॉर्कल ने साफ कहा है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जगह तुरंत नहीं छीनी जाएगी. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा जताना जरूरी है. भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्कल के इस बयान के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि दूसरे टी20 मैच में भी वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिलेगा.

वैभव की स्टोरी ने खींचा ध्यान

हालांकि, मॉर्कल के बयान के कुछ घंटों बाद वैभव सूर्यवंशी की ‘New Chapters’ इंस्टा स्टोरी सामने आई, जिसने इस पूरे मामले पर और सस्पेंस बढ़ा दिया. वैभव की इस स्टोरी को फैंस उनके संभावित डेब्यू से जोड़ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ‘New Chapter’शायद भारतीय टीम के लिए नए सफर की शुरुआत का संकेत हो सकता है. हालांकि इसके लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ज़रूर पढ़ें