डेब्यू की आस में बैठे वैभव सूर्यवंशी का संजू सैमसन ने बढ़ाया हौसला, सामने आया दिल जीत लेने वाला VIDEO

Sanju-Vaibhav Bonding: मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है.
anju Samson or Vaibhav Sooryavanshi

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी

Sanju-Vaibhav Bonding: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली.

संजू-वैभव के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

दरअसल मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान का है जिसमें संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उनसे लंबी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. संजू बड़े भाई की तरह वैभव का हौसला बढ़ाते नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ पोस्ट से मची हलचल, डेब्यू का संकेत या नया सरप्राइज?

नेट्स में जमकर मेहनत कर रहे वैभव

दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के इंतजार में हैं. आयरलैंड के खिलाफ और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मौका नहीं मिलने के बावजूद वैभव नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. बता दें, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की दोस्ती नई नहीं हैं. दोनों आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ खेलते नजर आए थे.

संजू की जगह प्लेइंग 11 में मिला मौका

दिलचस्प बात यह है कि संजू के चोटिल होने के बाद ही आईपीएल 2025 में वैभव को राजस्थान की प्लेइंग 11 में मौका मिला था और उन्होंने उस मौके का फायदा उठाते हुए इसे यादगार बनाया. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस सीजन उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े.

ज़रूर पढ़ें