राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय समेत 11 खिलाड़ियों का डेब्यू, श्रीलंका में खेलने उतरी नई टीम इंडिया

Anvay Dravid: द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय का भारत की अंडर-19 टीम में डेब्यू हो गया है. बता दें, अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम में श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ डेब्यू किया है.
Anvay Dravid

अन्वय द्रविड़

Anvay Dravid: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच रहे राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं. अब उनकी विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके दोनों बेटे संभाल रहे हैं. द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय का भारत की अंडर-19 टीम में डेब्यू हो गया है. बता दें, अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम में श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ डेब्यू किया है.

11 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

दरअसल भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल वनडे और 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज जारी. दोनों टीमों के बीच पहला अनऑफिशियल वनडे मैच 4 जुलाई को हंबनटोटा के मैदान में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में शामिल सभी 11 खिलाड़ियों ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया.

यह भी पढ़ें: डेब्यू की आस में बैठे वैभव सूर्यवंशी का संजू सैमसन ने बढ़ाया हौसला, सामने आया दिल जीत लेने वाला VIDEO

राहुल द्रविड़ के बेटे ने किया डेब्यू

श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 वनडे टीम में पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने भी नीली जर्सी में अपने करियर की नई शुरुआत की है. बता दें, कप्तान यशवर्धन चौहान की अगुवाई वाली इस टीम में अन्वय बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हुआ हैं. अन्वय ने घरेलू और जूनियर लेवल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रह हैं, जिसके चलते उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया.

श्रीलंका में खेलने उतरी 11 खिलाड़ियों की नई टीम

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला है जब किसी मैच में पूरी की पूरी टीम ही नई हो और डेब्यू कर रही हो. बता दें, तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो यूथ टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फैंस को उम्मीद हैं की पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तरह ही उनके बेटे भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे.

ज़रूर पढ़ें