क्या दूसरे टी20 मैच में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल का बयान बड़ा संकेत लेकर आया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू कब होगा? क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्हें भारत की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा? इन सब के बीच कोच मोर्ने मॉर्कल का बयान सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि दूसरे मैच में भी वैभव को बेंच में ही बैठना होगा.
क्या बोले मोर्ने मॉर्कल
मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल ने साफ कहा, ‘हमे इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास अभिषेक शर्मा के रूप में टी20 क्रिकेट का नंबर-1 बल्लेबाज है. वहीं, संजू सैमसन वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. संजू का आईपीएल सीजन भी शानदार रहा था.
Morne Morkel explains why Vaibhav Sooryavanshi's India🇮🇳 debut isn't here yet 👇 pic.twitter.com/WipmCRl8qb
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 3, 2026
ऐसे में कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है. उनके मुताबिक, हां, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी का टीम के दरवाजे पर दस्तक देना उत्साहजनक है, लेकिन बाकी खिलाड़ियों और टीम के लिए यह अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करते हैं.’
यह भी पढ़ें: डेब्यू की आस में बैठे वैभव सूर्यवंशी का संजू सैमसन ने बढ़ाया हौसला, सामने आया दिल जीत लेने वाला VIDEO
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव न करने के पक्ष में मैनेजमेंट
साथ ही मोर्ने मॉर्कल ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों की बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करने के पक्ष में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि केवल नए खिलाड़ी को खिलाने के लिए दूसरे खिलाड़ियों की भूमिका बदलना सही फैसला नहीं होगा. मॉर्कल ने कहा कि टीम उन खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ना चाहती है जिन्होंने वर्ल्ड कप जीते हैं और कठिन परिस्थितियों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बाद ही हम परिस्थितियों के अनुसार अपने शीर्ष बल्लेबाजी क्रम तैयार करने पर भी काम करेंगे.
वैभव को लेकर कही ये बात
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, वैभव ने भारतीय ड्रेसिंग रूम के माहौल में खुद को अच्छी तरह से ढाल लिया है. उन्होंने कहा 15 साल की उमर में इंटेरटीऑनल लेवल पर नेट्स में प्रैक्टिस करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वैभव ने अब तक सभी को प्रभावित किया. मॉर्कल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब भी वैभव को मौका मिलेगा, वह उसके लिए तैयार रहेंगे. टीम के साथ उनका तालमेल काफी सहज रहा.