वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ा.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में डेब्यू कर रहे 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिया.

जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर जड़ा छक्का

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला. वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत की पारी की शुरुआत की. वैसे तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि वैभव अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्का लगाकर करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वैभव ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला. इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार गगनचुंबी छक्का जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

डेब्यू पर 14 रन बनाकर आउट हुए वैभव

इस मैच में वैभव ने आर्चर के अलावा जोश टोंग्यू की गेंद पर भी छक्का लगाया. इंग्लैंड के इन दोनों गेंदबाजों को छक्का जड़ने के बाद वैभव अपने डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर रहे. अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में वैभव 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के भी जड़े. इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स ने उन्हें स्टंप किया. इसी के साथ वैभव टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर स्टंपिंग होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें