MP Monsoon: एमपी में झमाझम बारिश का दौर जारी! खरगोन-बड़वानी के लिए रेड अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. राज्य की सबसे ज्यादा बारिश बड़वानी जिले के सेंधवा में 206.1 मिमी रिकॉर्ड की गई. इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, चंबल और रीवा समेत 40 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. खरगोन और बड़वानी के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
mp monsoon heavy rain alert in khargone and barwani imd

बारिश

MP Monsoon: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. शनिवार को बैतूल, बुरहानपुर, दतिया, धार, गुना, हरदा, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, चंबल और रीवा समेत 40 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश बड़वानी जिले के सेंधवा में 206.1 मिमी रिकॉर्ड की गई.

वहीं, देवास जिले के खातेगांव में 180 मिमी, गुना जिले के कुंभराज में 150 मिमी, खिरकिया में 142.2 मिमी और रहटगांव में 117 मिमी और हरदा में 101.6 मिमी बारिश हुई. नीमच, अशोकनगर, भोपाल और सीहोर में कई जिलों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बैतूल, जबलपुर, बुरहानपुर, दतिया, धार, गुना, नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल समेत 30 से ज्यादा शहरों में बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश दर्ज की गई.

खंडवा सबसे ठंडा शहर

  • मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर खंडवा रहा, यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • धार में 19.8 डिग्री, खरगोन एवं नरसिंहपुर में 20.4 डिग्री, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 21.2 डिग्री और बैतूल में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा.
  • एमपी का सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 36.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिवपुरी को बड़ी सौगात, कल 2500 करोड़ की अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगे शिलान्यास

इन जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
  • IMD ने खरगोन और बड़वानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां हेवी रेनफॉल की संभावना जताई गई है.
  • वहीं, बुरहानपुर, खंडवा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.