तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, ट्वीट कर सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि
तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
CG News: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. पद्म विभूषण तीजन बाई लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनका इलाज रायपुर के एम्स में चल रहा था. रविवार अस्पताल में तड़के करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली. तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2026
सीएम विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त
तीजन बाई ने अपनी अनोखी गायकी और शानदार प्रस्तुतियों के जरिए पंडवानी लोक-गाथा परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया था. अपनी दमदार आवाज, अभिनय और दिल को छू लेने वाले अंदाज से महाभारत की कहानियों को जीवंत करते हुए, उन्होंने देश-विदेश में हजारों प्रस्तुतियां दीं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति का मान बढ़ाया. उनके निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शोक व्यक्त किया है.
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार, पद्म विभूषण सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी कलाकार तीजन बाई जी की अस्वस्थता का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर के मेडिकल आईसीयू में उपचाराधीन हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 4, 2026
मैंने उनके परिजनों से स्वयं बात…