Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल बढ़ाएगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, कहीं आपकी राशि भी तो शामिल नहीं
बुध वक्री 2026
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई 2026 को सुबह 10:32 बजे बुध ग्रह उल्टी चाल चलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, बुध के वक्री होने से उनका शुभ असर कम हो जाता है, जिससे लोगों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बुध को बुद्धि, बातचीत, व्यापार, शिक्षा और फैसलों का कारक माना जाता है, इसलिए इस दौरान इन क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी. इस बदलाव से लोगों को मानसिक तनाव, बिजनेस में उतार-चढ़ाव, पैसों की तंगी और कामों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि इस दौरान कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी.
मेष राशि
बुध की उल्टी चाल से मेष राशि वालों को मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान परिवार के साथ यात्रा का प्लान तो बनेगा, लेकिन वह सुखद नहीं रहेगी. सेहत बिगड़ने और करीबियों से अनबन होने की आशंका है. बने-बनाए कामों में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, नुकसान हो सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय भावनाओं के लिहाज से मुश्किल रहेगा. दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, वरना दुख होगा क्योंकि जिससे आप मदद मांगेंगे वही मना कर सकता है. आर्ट्स या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने में दिक्कत आएगी. रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए सोच-समझकर बोलें. पैसों के मामलों में सावधानी बरतें और तनाव से दूर रहें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को अपने करियर और सेहत पर खास ध्यान देना होगा. नौकरी या बिजनेस में कड़ी मेहनत के बाद भी नतीजे मिलने में देरी होगी, जिससे निराशा हो सकती है. नए लोगों से मिलने पर तनाव महसूस होगा और कामकाज की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. बीमारी या अन्य वजहों से अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों का बजट बनाकर चलें.