CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
छ्त्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
10 जिलों में रेड अलर्ट
रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं अत्यधिक से बेहद भारी बारिश हो सकती है. वहीं कबीरधाम, कांकेर, बस्तर समेत कई जिलों में ऑरेंज और सुकमा, बीजापुर व जशपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
48 घंटे तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला थमने की संभावना नहीं है. दूसरे चरण के अलर्ट में कबीरधाम, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू रहेगा.
सावधानी बरतने की अपील
भारी बारिश के कारण जलभराव, फिसलन, यातायात बाधित होने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, निचले इलाकों और रपटों से दूर रहने की सलाह दी है.
चारामा में हाईवे पर जलभराव
कांकेर जिले के चारामा में लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर करीब एक फीट पानी भर गया. सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढे़ं- CG Weather: बंगाल में बने लो प्रेशर का छत्तीसगढ़ में असर, अगले 5 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट, जानें ताजा मौसम अपडेट