लाखों रुपए और महंगे गिफ्ट…’, चढ़ावा चोरी के पैसे से दानवीर बना हुआ था अविनाश, पूछताछ में हुआ खुलासा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी अविनाश शुक्ला
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अभी जारी है. इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी बनाए गए अविनाश शुक्ला ने बारे में जांच में पता चला कि वह चढ़ावा चोरी के पैसे से दानवीर बन गया था और लोगों के बीच खूब दान करता था. पुलिस की पूछताछ में अविनाश ने कबूल किया है कि वह अपने परिवार और दोस्तों पर 19 लाख रुपए खर्च किए थे. इतना ही नहीं, एक भाई की शादी के लिए 6 लाख रुपए तो दूसरे भाई भी 5-6 लाख रुपए दिए. अविनाश ने न सिर्फ भाइयों को बल्कि दोस्तों को भी महंगे-महंगे गिफ्ट दिया करता था.
बता दें, अविनाश शुक्ला के पास से पुलिस को कुल 20.39 लाख रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ एक SUV भी मिली है. जिसके बाद जांच एजेंसियों ने जांच को और तेज कर दी है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अविनाश ने 3.5 लाख रुपए में एक कार खरीदी थी. दावा यह भी किया जा रहा है कि अविनाश ने अपने एक दोस्त को 2.5 लाख रुपए ट्रांसफर किए और महंगा फोन भी गिफ्ट किया. इतना ही नहीं अविनाश ने इस दौरान कई लोगों को पैसे बांटे. जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
26 जून को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया था इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया था. क्योंकि चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा पर सवाल खडे़ हो गए थे. लगातार सवालों के घेरे में बने रहने के बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया था.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर दान विवाद में बढ़ी सियासी गर्मी, VHP ने उठाई केजरीवाल-प्रियंका गांधी से पूछताछ की मांग
फिलहाल, अविनाश शुक्ला से पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि अविनाश के पास से कोई बड़ा सबूत मिल सकता है. अविनाश के ऊपर लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है.