Neymar Retires: ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने संन्यास का किया ऐलान, मैदान पर हुए भावुक, VIDEO
नेमार ने लिया संन्यास
Neymar Quits International Football: ब्राजील के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. 34 साल के नेमार लंबे समय से ब्राजील के छठे विश्व कप खिताब की उम्मीदों का बोझ उठा रहे थे. लेकिन नॉर्वे से मिली हार के बाद नेमार काफी भावुक नजर आए उन्होंने अपने खेल के सफर को समाप्त कर दिया.
मैच के बाद नेमार ने कहा
बता दें ब्राजील राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के खिलाफ हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गया है. नॉर्वे ने ब्राजील को करो या मरो के मैच में 2-1 से हराया. दोनों टीमों के लिए ये एक तरह से प्री क्वार्टर फाइनल मैच था. मैच के बाद नेमार ने कहा, “मैंने कोशिश की, मैंने बहुत कोशिश की. अब यह खत्म हो चुका है. मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं इसे खत्म कर दिया.”
🇧🇷 One last dance on the world stage, one final tear as Brazil's World Cup journey comes to an end.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 6, 2026
Thank you for the magic, the goals, and the unforgettable moments, Neymar.
The King of the Joga Bonito era bows out.
Writer: Daniyalpic.twitter.com/TtkrijNwXn
पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
नेमार ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ मेटलाइफ स्टेडियम में ही खेला था और संयोग से उनके खेल करियर का अंतिम गवाह भी यही स्टेडियम बना है. यही वजह है कि ये मैदान उनके करियर से जुड़ी सबसे खास याद बन गया है. नेमार ब्राजील के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में संन्यास ले रहे हैं.
80 गोल और 59 असिस्ट
उन्होंने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ब्राजील के लिए 130 मैच खेले, जिनमें 80 गोल और 59 असिस्ट दर्ज किए. नेमार ने अपने करियर के दौरान ब्राजील को कई फंसे हुए मैचों में शानदार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्ष 2012 में उन्होंने ब्राजील को ओलंपिक सिल्वर मेडल दिलाने में योगदान दिया, जबकि 2016 में टीम के साथ ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का