बंगाल में नाबालिग के साथ रेप-मर्डर के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने संदिग्ध को पीट-पीटकर मार डाला

West Bengal Rape Case News: 5 जुलाई को एक 11 साल की नाबालिग बच्ची का सूर्यपुर हाट इलाके में बोरी में भरा शव मिला था. जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने संदिग्ध को पीट-पीटकर मार डाला.
Bengal Minor Rape Accused Lynched

बंगाल में भीड़ ने रेप-मर्डर के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला.

Rape Murder Accused Lynched: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में रेप की घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. यहां 11 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था, जिसका शव रविवार, 5 जुलाई को मिला. शव मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने संदिग्ध आरोपी के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार, 5 जुलाई को एक 11 साल की नाबालिग बच्ची का सूर्यपुर हाट इलाके में बोरी में भरा शव मिला. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए सड़कों को जाम करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन के भी पसीने छूटने लगे.

भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी पहुंचाया नुकसान

जब तक प्रशासन भीड़ पर नियंत्रण पाता कि उससे पहले ही भीड़ ने टायर जलाना शुरू कर दिया और कई पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया. इसी बीच खबर आई कि इस घटना में संदिग्ध आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ पूरी तरह से उग्र हो गई थी. इस मामले को सीएम ने भी संज्ञान में लिया और मृतक नाबालिग के पिता से फोन पर बात की. सीएम ने इस दौरान परिजनों से कहा कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा. सीएम के आश्वासन के बाद भीड़ सड़क से हटी और यातायात चालू हुआ.

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, 24 जुलाई को मतदान

4 आरोपी गिरफ्तार

प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कांकर प्रसाद बरुई के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें