OTT Release This Week: ‘पेद्दी’ से लेकर ‘परिमाला एंड कंपनी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में, देखें लिस्ट
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
Peddi Parimala Company Streaming: ओटीटी लवर्स के लिए एक बार फिर यह वीक बहुत ही मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े सुपरस्टार्स की धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. यह पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट और एक्शन से भरपूर रहने वाला है. अगर किसी कारण वश आप अपनी मनपसंद फिल्म थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है. इस मानसून सीजन में घर बैठे इन फिल्मों को देखने से एक अलग ही माहौल बनेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ एक ऐसे युवा खिलाड़ी की कहानी है, जो राजनीति और ताकतवर लोगों की रुकावटों के बावजूद अपने गांव का नाम रोशन करना चाहता है.

थिएटर्स में मनोरंजन करने के बाद यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
पति पत्नी और वो दो
फिल्म पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

इसकी कहानी एक शादीशुदा व्यक्ति की है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसकी मुलाकात दूसरी महिलाओं से होती है. इसके बाद उसके सामने कई मजेदार और मुश्किल हालात पैदा हो जाते हैं. यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
इक्का
फिल्म ‘इक्का’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. इसमें सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना अहम रोल निभा रहे हैं. इसकी कहानी एक फेमस वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूरी में उसी व्यक्ति का केस लड़ना पड़ता है जिसे वह पहले अपराधी मान चुका होता है.

सच सामने लाने और अपने पुराने दुश्मन को बचाने के लिए उसे कई नियमों को तोड़ना पड़ता है. यह फिल्म 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.
बाल्टी
स्पोर्ट्स ड्रामा ‘बाल्टी’ चार कबड्डी खिलाड़ियों की कहानी है. ये खिलाड़ी एक खतरनाक गैंग की परेशानियों का सामना करते हैं.

यह फिल्म पहले मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी और अब इसे हिन्दी में भी डब किया गया है. फैंस इसे 10 जुलाई से सोनी लिव पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें-आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी हुई संपन्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली फोटो
परिमाला एंड कंपनी
तमिल फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस, पारिवारिक ड्रामा और भरपूर हास्य देखने को मिलता है. इसका निर्देशन पंडिराज ने किया है.

फिल्म में जयराम, संजना कृष्णमूर्ति और अनंथिका सनिलकुमार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम होगी.