MP Weather Today: एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, दिन भर बरसेगा पानी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश का दौर जारी है. इसी वजह से मौसम विभाग की ओर से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं. कई जिलों से आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं. इसी वजह से मौसम विभाग की ओर से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है. आज यानी 9 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को राज्य का मौसम बिल्कुल जुदा रहेगा. भीषण गर्मी का नामोनिशान नहीं रहेगा लेकिन बारिश इस राहत का सारा मजा किरकिरा कर सकती है.

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आज प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 1 जिले में रेड अलर्ट बाकी बचे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के उत्तरी छोर पर स्थित भिंड जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार आद भिंड जिले में 204.4 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, आगर-मालवा, शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां पर अति तीव्र बारिश (115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक) की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, रायसेन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नीमच, उमरिया, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, मैहर, बालाघाट, धार और पांढुर्णा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक) की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: बालाघाट टू केदारनाथ, नौकरी छोड़ धार्मिक यात्रा पर निकले दो दोस्त, एक कर रहा ‘दंडवत प्रणाम’, दूसरा पैदल चलकर उठा रहा सामान

ज़रूर पढ़ें