Ladli Bahana Yojna: जुलाई में इस दिन आ सकती है लाडली बहना की 38वीं किस्त? जानें कैसे चेक करें सूची में अपना नाम
सांकेतिक तस्वीर
38th Installment Payment Update: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना भी है. इस योजना के तहत प्रदेश पात्र महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रु. की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है. अब महिलाओं को लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार है. इस योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी. आइए जानते है कि अगली किस्त को लेकर ताजा अपडेट क्या है.
1 से 15 तारीख के बीच आती है किस्त
एमपी सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला रहा है. आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जारी होती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई की 38वीं किस्त भी 15 जुलाई तक जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है न ही कोई आधिकारिक तारीख की घोषित की गई है.
कैसे करें सूची में अपना नाम चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर ‘अंतिम सूची (Final List)’ या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें.
- अब कैप्चा भरकर ओटीपी हासिल करें और उसे सत्यापित करें.
- ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- दि इस सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा.
सरकार की लाभार्थियों को सलाह
सरकार ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि समय-समय पर अपनी पात्रता, बैंक खाते की स्थिति और भुगतान की जानकारी ऑनलाइन जरूर जांचते रहें. इससे किसी भी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय रहते समाधान कराया जा सकता है और योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा.