इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल ने महिला सिपाही से की छेड़छाड़, पीड़िता बोली- परेशान होकर ट्रांसफर करवाया, फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहा

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से लगातार हेड कन्स्टेबल का नंबर स्विच ऑफ जा रहा है. वहीं जब कॉन्स्टेबल के साथियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो छुट्टियों पर घर गया है.
File Photo.

File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में देवास औद्योगिक थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा पर महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पर पीछा करने, धमकी देने और बंधक बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि सिपाही कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है.

देवास औद्योगिक थाने में एक साथ हुई थी पोस्टिंग

बाणगंगा थाने में आरोपी हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले दोनों की पोस्टिंग देवास औद्योगिक थाने में पोस्टिंग के दौरान राहुल शर्मा से दोस्ती से हुई थी. जान पहचान के बाद राहुल शर्मा शादी करने का दबाव बनाने लगा. कई बार कॉल करता था. इससे परेशान होकर महिला सिपाही ने देवास से इंदौर ट्रासफर करवा लिया.

लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा. मोबाइल नंबर ब्लॉक करने के बाद लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहा. पीड़िता ने बताया कि एक बार आरोपी हेड कॉन्स्टेबल ने उसे मिलने बुलाया था. फिर कार को लॉक करके शादी करने का दबाव बनाने लगा. आरोपी ने बंधकर बनाकर मारपीट भी की.

हेड कॉन्स्टेबल की तलाश जारी

देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात संज्ञान में आई है. आरोपी कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया है. हालांकि अभी तक राहुल शर्मा की तरफ से पक्ष नहीं सुना गया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से लगातार हेड कन्स्टेबल का नंबर स्विच ऑफ जा रहा है. वहीं जब कॉन्स्टेबल के साथियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो छुट्टियों पर घर गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी हेड कॉन्स्टेबल की तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: CM हेल्पलाइन पर शिकायत करना पड़ गया भारी, राजगढ़ में डंडों से पिटाई के बाद मोबाइल छीना; थाने में शिकायत ना होने पर जहर पिया

ज़रूर पढ़ें