भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन स्क्रैप चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

CG News: मामला 26 मई को सामने आया था, जब भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स स्क्रैप यार्ड में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 250 टन लौह सामग्री जब्त की थी. बरामद स्क्रैप की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई.
bhilai steel plant 250-tonne scrap theft case GM and engineering associate arrested

भिलाई स्टील प्लांट: 250 टन लौह स्क्रैप चोरी केस, जीएम और इंजीनियर गिरफ्तार

CG News: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के एक जीएम और एक इंजीनियरिंग एसोसिएट को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को भिलाई-3 पुलिस ने एसएमएस-3 विभाग में पदस्थ जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में दोनों अधिकारियों की इस संगठित लोहा चोरी सिंडिकेट में संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

स्क्रैप की कीमत 3.22 करोड़ रुपये

दरअसल, मामला 26 मई को सामने आया था, जब भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स स्क्रैप यार्ड में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 250 टन लौह सामग्री जब्त की थी. बरामद स्क्रैप की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई. जांच में खुलासा हुआ कि फ्लाई एश परिवहन की आड़ में ट्रकों के नीचे स्टील प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप छिपाकर बाहर भेजा जाता था, जबकि ऊपर फ्लाई एश लोड रहती थी.

अब तक 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं

पूछताछ में गिरफ्तार चालकों ने स्वीकार किया कि वे 30 से 40 बार इसी तरीके से स्क्रैप प्लांट से बाहर निकाल चुके थे. तस्करों ने ट्रकों में विशेष छिपे हुए खांचे बनाए थे. वजन संतुलित दिखाने के लिए कई बार वाहनों के अतिरिक्त पहिए भी निकाल दिए जाते थे, जिससे सुरक्षा जांच में किसी को शक न हो. इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य मास्टरमाइंड संजय सिंह सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 1000 करोड़ की ठगी, 1500 लोगों को बनाया शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है. वहीं इस संगठित चोरी कांड में शामिल चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें