Rewa: पति का गला घोंटकर की हत्या, फिर शव को कुएं में फेंका, पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश, तीन महीने बाद हुआ खुलासा

Rewa Murder Case: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव कुएं में फेंका था, लेकिन शव ऊपर आ जाने से पकड़े जाने का डर सताने लगा. इसके बाद उसने शव बाहर निकालकर दूसरी जगह दफना दिया. जिस जमीन में शव दफनाया गया, वह किसकी है, इसकी जांच के लिए राजस्व रिकॉर्ड मंगाए गए हैं.
rewa murder case

रीवा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

Rewa Murder Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तीन महीने से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सतना जिले के रहने वाले 20 साल के विपिन कुमार यादव की हत्या 27 मार्च को उसकी ससुराल में कर दी गई थी. जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले उसका गला घोंटा, फिर शव कुएं में फेंक दिया. घर के पास नाले से शव बरामद हुआ.

आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया

आरोपी सुनील ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया और शव दफनाने की जगह बता दी. पुलिस ने उसे मृतक की पत्नी के घर से हिरासत में लिया था. आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार शाम करीब चार बजे टीकर गांव में उसके घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के पास खुदाई शुरू कराई गई. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में कुछ फीट नीचे दफन शव बरामद हुआ. करीब तीन महीने जमीन में दबे रहने के कारण शव पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका था.

कुछ समय बाद शव पानी में ऊपर आ गया तो उसे निकालकर अपने घर से करीब 300 मीटर दूर जमीन में दफना दिया, ताकि उस जगह पर नजर रख सके. गुरुवार शाम कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया. शुक्रवार (10 जुलाई) को पोस्टमॉर्टम कराया गया.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला विपिन कुमार यादव, सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मोहार टोला (भगदेवरा) का रहने वाला था. उसकी शादी रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में हुई थी. वह 26 मार्च को ससुराल गया था. अगले दिन उसके परिजनों से संपर्क टूट गया। तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

जांच के दौरान पुलिस को युवक की आखिरी मोबाइल लोकेशन गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में मिली, जो आरोपी सुनील कुशवाहा का गांव है. इसके बाद पुलिस ने वहां के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू की.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

इसी दौरान मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें सुनील कुशवाहा से उसकी लगातार बातचीत सामने आई. दोनों दिन में कई बार फोन पर बात करते थे और लंबी बातचीत भी होती थी. इसी आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव कुएं में फेंका था, लेकिन शव ऊपर आ जाने से पकड़े जाने का डर सताने लगा. इसके बाद उसने शव बाहर निकालकर दूसरी जगह दफना दिया. जिस जमीन में शव दफनाया गया, वह किसकी है, इसकी जांच के लिए राजस्व रिकॉर्ड मंगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार सड़क, ग्रामीणों में हादसे का डर, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक की पत्नी पुलिस कस्टडी में हैं. दोनों से पूछताछ जारी है. फिलहाल हत्या का मामला दर्ज है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की धाराएं बढ़ाई जाएंगी. पुलिस प्रेम-प्रसंग और अन्य संभावित कारणों को भी जांच में शामिल कर रही है.

ज़रूर पढ़ें