‘अब बीजेपी में भी दो गुट बनने…’, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना

Datiya By-Poll: चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीना भी नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतर आई हैं. उन्होंने भाजपा के दो गुट बनने की धमकी दी है.
Former MLA Mamta Meena comes out in support of Narottam Mishra.

नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतरीं पूर्व विधायक ममता मीना

MP News: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में उपचुनाव होना है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दतिया से पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इसी बीच चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीना भी नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतर आई हैं. उन्होंने भाजपा के दो गुट बनने की धमकी दी है. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

क्या बोलीं ममता मीना

ममता मीना ने नरोत्तम मिश्रा के टिकट करने पर नाराजगी जताते हुए एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, ‘नरोत्तम मिश्रा एक बड़े सनातनी नेता हैं. उन्होंने दतिया के डबरा क्षेत्र में भव्य नवग्रह मंदिर बनवाया था. वह प्रदेश की चुनाव समिति के सदस्य भी थे. इसके बावजूद उनका टिकट काट दिया गया. पार्टी के इस फैसले से नरोत्तम मिश्रा और उनके कार्यकर्ताओं को गहरा दुख पहुंचा है.’

इस दौरान ममता मीना ने पार्टी नेतृव्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बडे़ नेताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने प्रह्लाद पटेल, उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे के नाम का भी जिक्र किया. इतना ही नहीं 2023 विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को मिली हार को भी एक साजिश बताया.

दो गुट बनने की स्थिति में BJP: ममता मीना

ममता मीना ने चेतावनी देते हुए कहा, जिस तरह कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई थी, वैसा ही हाल भाजपा का भी हो सकता है. प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में भी विभाजन की स्थिति बन सकती है. फिलहाल, ममता बनर्जी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ेंः नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में आक्रोश, पुलिस पर किया पथराव, SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

फिलहाल, अभी तक नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि टिकट कटने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए हैं, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ज़रूर पढ़ें