राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और सुभाष की 7 दिनों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में लगाई अर्जी, खुलेंगे कई राज?

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव और सुभाष की 7 दिनों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई है. पुलिस को उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में कई राज खुलेंगे.
Ram Mandir donation theft

राम मंदिर चढ़ावा चोरी

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की सात दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी है. इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिल सकते हैं. फिलहाल, अभी भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जारी है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है. इसी बीच पुलिस ने कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल की है. जिसमें टिन्नू यादव और सुभाष दोनों की 7 दिनों की कस्टडी रिमांड की मांग की है. पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान चोरी की पूरी साजिश, रकम के प्रवाह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.

टिन्नू यादव और सुभाष की अहम भूमिका

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बनाए गए सभी आठों आरोपियों से पुलिस ने गहन पूछताछ की. इस दौरान कई बड़े खुलासे भी हुए. पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश मिश्रा से करीब 40 घंटे, अविनाश शुक्ला से 13 घंटे पूछताछ की थी. इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी थी. इस दौरान यह पाया गया कि टिन्नू यादव और सुभाष इस चोरी मामले के दोनों अहम किरदार हैं.

ये भी पढ़ेंः VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि चोरी की रकम किस-किस तक और किस माध्यम से पहुंची. पैसो को कहां-कहां निवेश किया गया. हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक डिटेल ले लिए हैं. इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों देशभर में सुर्खियों में है.

ज़रूर पढ़ें