होर्मुज में ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर ईरान का हमला, 11 भारतीय थे सवार, विदेश मंत्रालय का आया बयान

US-Iran War: ईरान ने होर्मुज में ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला कर दिया है, जिसमें 11 लोग सवार थे. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 1 लापता है.
GFS Galaxy ship attack

ईरान ने होर्मुज में ओमान तट के पास कमर्थियल शिप पर हमला कर दिया है.

GFS Galaxy Ship Attack: ईरान ने होर्मुज में ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला कर दिया है, जिसमें 11 लोग सवार थे. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 1 लापता है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, “हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है. ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है. हम सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं.”

आगे लिखा, “इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं. हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके. क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल होना चाहिए.”

ये भी पढ़ेंः US-Iran के बीच सीजफायर खत्म! अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, एक साथ कई शहरों में धमाके

क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल की संभावना

फिलहाल, इस हमले के बाद होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने भी ईरान के हमले पर जवाबी कार्रवाई की है. दोनों देशों के बीच कई ठिकानों पर हमले किए गए हैं. होर्मुज में तनाव बढ़ने का असर क्रूड ऑयल में देखने को मिल सकता है.

ज़रूर पढ़ें