CM मोहन यादव ने भिंड में लाडली बहना की 38वीं किस्त जारी की, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ की राशि ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana: लहार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की 1.25 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की. इसके अंतर्गत प्रत्येक लाडली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि भेजी गई.
Ladli behna yojana 38th installment cm mohan Yadav transferred 1500-1500 rupees bhind

लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार (12 जुलाई 2026) को भिंड में लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की. लहार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की 1.25 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की. इसके अंतर्गत प्रत्येक लाडली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि भेजी गई.

अब तक योजना की 37 किस्त जारी

लाडली बहना योजना की अब तक 37 किस्त जारी की जा चुकी हैं. योजना की 37वीं इंस्टालमेंट सागर जिले के केसली में 14 जून को जारी की गई थी. इसे सीएम मोहन यादव ने जारी किया था. राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. इस योजना को साल 2023 में लॉन्च किया गया था.

उस समय हर महीने लाडली बहनों के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती थी. इसके बाद इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया. नवंबर 2025 में किस्त की राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई. अब 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है.

राशि खाते में आई कैसे चेक करें?

लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त हितग्राही महिलाओं के खातों में आई या नहीं. इसे इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं

  • लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर क्लिक करें.
  • होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर जाएं.
  • यहां लाडली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र नंबर, कैप्चा कोड एंटर करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP एंटर करके सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर वर्तमान स्टेट्स दिखाई देने लगेगा.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

ज़रूर पढ़ें