CG Monsoon Session: मानसून सत्र के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति! विधायक दल की बैठक में तय हुए मुद्दे, महंत ने कहा- सरकार के वादे झूठे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसूत्र सत्र को लेकर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Chhattisgarh Vidhansabha Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तैयारी पूरी कर ली है. इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार (12 जुलाई) को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के घर पर हुई. इस मीटिंग में सरकार को घेरने को लेकर रणनीति बनाई गई. महंत ने कहा कि इनके वादे झूठे हैं, सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे.
‘जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे’
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में विश्वास नहीं रखती है. इनके वादे झूठे हैं, इनकी सरकार में भ्रष्टाचार है. विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता परेशान है. बिजली, मंहगाई, नकटी और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष हमलावर रहेगा.
उन्होंने आगे कहा कि पांच दिन का सत्र वैसे काफी नहीं है लेकिन विपक्ष होने के नाते हम स्वीकार करते हैं. नकटी मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाएगी. चाहे जो करना पड़े कांग्रेस करेगी. रोकर-गाकर, कांग्रेस अपनी बातों को रखेगी. इस मामले को लेकर सदन में प्रदर्शन भी होगा. सदन के साथ-साथ सड़क के मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस लड़ेगी.
ये भी पढ़ें: CG News: कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में 8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा
पांच दिनों का होगा सत्र
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है.
- पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र का समापन 17 जुलाई 2026 को होगा.
- पूरे सेशन के दौरान 8 बैठकें होंगी. राज्य सरकार 8 विधेयक लेकर आएगी.
- विधायकों की ओर से 1033 सवाल लगाए गए हैं.
- विपक्ष जनता से जुड़े विषयों और ज्वलंत मुद्दों पर ध्यानाकर्षण, स्थगन जैसे प्रस्ताव ला सकता है.