18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK को 5 IPL ट्रॉफियां जिताने वाला दिग्गज हुआ अलग

Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग 18 साल बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके और हेड कोच फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.
Stephen Fleming or MS Dhoni

स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी (Photo-BCCI)

Stephen Fleming: आईपीएल के इतिहास का सबसे सफल कोच-फ्रेंचाइजी रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके और हेड कोच फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.

CSK की सफलता में स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा हाथ

दरअसल स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे. इसके बाद 2009 में वह सीएसके के हेड कोच बने. उनके नेतृत्व में टीम ने पांच 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब और 2 चैम्पियंस लीग टी20 ट्रॉफियां जीतीं. इसके अलावा फ्लेमिंग की कोचिंग में टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 आईपीएल फाइनल खेले.

लगातार फाइनल में जगह बनाकर फ्रेंचाइजी लीग की सबसे सफर फ्रेंचाइजियों में शामिल रही. फ्लेमिंग की शांत रणनीति, खिलाड़ियों पर भरोसा और धोनी के कप्तान रहते उनके साथ साझेदारी को सीएसके की सफलता की सबसे बड़ी वजह माना गया.

यह भी पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ होंगे ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच? ये दिग्गज भी रेस में शामिल

फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर की जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि सीएसके और स्टीफन फ्लेमिंग ने अलग होने का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, ‘सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने साथ मिलकर आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक को साझा किया है. आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी.’

फ्रेंचाइजी ने बताया कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप खत्म हो गई है. फ्लेमिंग और सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच खुली और ईमानदारी बातचीत के बातचीत के बाद सम्मान और अबाहर के साथ यह फैसला लिया गया है.

फ्लेमिंग ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने पर भावुक होते हुए स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ’18 साल खेल की दुनिया में देना एक पूरा जीवनकाल होता है और मैं शुक्रगुजार हूं. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा पल और सम्मान रहा है.’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए फ्लेमिंग ने कहा, ‘हमने साथ मिलकर यादगार जीत का जश्न मनाया, मुश्किल दौर का सामना किया और ऐसी यादें बनाई जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी. सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आने वाले सालों में भी इस टीम का समर्थन करना रहूंगा.’

ज़रूर पढ़ें