क्या राहुल द्रविड़ होंगे ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच? ये दिग्गज भी रेस में शामिल
राहुल द्रविड़
Rahul Dravid: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीते दिन रविवार को टेस्ट टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को हेड कोच पद से हटा दिया गया है. हालांकि, मैक्कुलम सीमित ओवरों में इंग्लैंड टीम के कोच की भूमिका निभाते रहेंगे. मैक्कुलम के हटने के बाद अब इंग्लैंड को अपने अगले टेस्ट कोच की तलाश है और इस रेस में भारतीय पूर्व कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ का नाम भी रेस में शामिल है.
क्या राहुल द्रविड़ होंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच?
दरअसल हाल ही में द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच की लिस्ट में भारतीय पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि द्रविड़ का नाम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच इ रेस में बना हुआ है और उन्हें एंडी फ्लॉवर और रिचर्ड डाउसन जैसे बड़े नामों के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया है.
🚨ENGLAND EYE RAHUL DRAVID AS NEXT TEST COACH – REPORTS🚨[The Hindu]
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) July 13, 2026
– Rahul Dravid has emerged as one of the contenders to replace Brendon McCullum as England’s Test head coach.#England | #Cricket pic.twitter.com/D2k8dVwtfL
यह ही पढ़ें: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड को हराकर यहां अमर हो जाएगा टीम का नाम
4 साल तक इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच रहे मैक्कुलम
हाल ही में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन मैक्कुलम को टेस्ट टीम के कोच पद से हटा दिया है. हालांकि, मैक्कुलम सीमित ओवरों में इंग्लैंड टीम के कोच बने रहेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि टेस्ट में मैक्कुलम को बदलने का ये सही समय था, ताकि कोच कोच को एशेज की तैयारियों का समय मिल सके. बता दें, मैक्कुलम करीब 4 साल तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच रहे हैं.
क्यों इंग्लैंड के कोच बनने के दावेदार द्रविड़?
राहुल द्रविड़ भारत के कोच भी रह चुके हैं और उनके कोच रहते ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. द्रविड़ के कोच रहते भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ की कोचिंग की बारीक समझ और लंबे अनुभव को देखते हुए इंग्लैंड उनके नाम पर विचार कर रहा है.
हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि राहुल द्रविड़ फुल टाइम कोच बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ फुल टाइम कोचिंग करने के मूड में नहीं हैं.