CG News: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, CM विष्णुदेव साय-भूपेश बघेल ने जताया शोक
पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन
CG News: अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा को निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक रविवार (12 जुलाई) को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दुर्ग स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया. वे लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रही थीं. शांति वोरा 91 साल की थीं. उनके निधन पर सत्ता और विपक्षी नेताओं ने दुख जताया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शांति वोरा के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि अरुण वोरा की पूज्य माताजी शांति वोरा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.
श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताजी, श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 13, 2026
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माता श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 13, 2026
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने… pic.twitter.com/2diS0mJNvP
भूपेश बघेल ने दुख जताया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शांति वोरा के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा की पूज्य माता शांति वोरा के निधन का समाचार दुःखद है.
पोस्ट में आगे लिखा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
ये भी पढ़ें: CG News: भिलाई स्टील प्लांट में करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, कर्मचारियों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल