CG Crime News: दुष्कर्म और हत्या के आरोपी चाचा को मृत्युदंड, घर के पास खड़ी कार में मिला था शव

छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी चाचा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी अनिष दुबे की अदालत ने आरोपी सोमेश यादव (24) को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 61 के तहत मृत्युदंड और 5 हजार रुपए अर्थदंड तथा BNS की धारा 103(1) के तहत भी मृत्युदंड और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई.
Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

CG Crime News:  दुर्ग. छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी चाचा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी अनिष दुबे की अदालत ने आरोपी सोमेश यादव (24) को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 61 के तहत मृत्युदंड और 5 हजार रुपए अर्थदंड तथा BNS की धारा 103(1) के तहत भी मृत्युदंड और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई. इसके अलावा धारा 338(क) के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया है. अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक रूप वर्षा दिल्लीवार ने पैरवी की.

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला की है. 7 अप्रैल 2025 को रामनवमी के अवसर पर छह वर्षीय बच्ची कन्या भोज के लिए सुबह घर से निकली थी. इसके बाद वह अचानक लापता हो गई. दोपहर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजन मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

कार में मिली थी लाश

पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बच्ची की तलाश शुरू की गई. इसी दौरान घर के पास ट्रांसफार्मर के निकट खड़ी एक कार में बच्ची का शव मिला. बच्ची के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी चाचा सोमेश यादव की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस ने विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर संबंधित वस्तुओं की बरामदगी और जब्ती की गई. आरोपी के कपड़े तथा घटनास्थल से मिली सामग्री को सुरक्षित कर वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया. बच्ची के जैविक नमूने, कपड़े, स्वाब, बाल और नाखून सहित अन्य सामग्री भी विधिवत जब्त की गई. आरोपी एवं संबंधित व्यक्तियों के डीएनए नमूने लेकर उनका परीक्षण कराया गया.

घटना के बाद भड़का था आक्रोश

मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था. आक्रोशित लोगों ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों के घरों में आग लगा दी थी. वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें भी जला दिया गया था. इससे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी. पुलिस ने मामले की त्वरित और वैज्ञानिक विवेचना करते हुए साक्ष्यों को सुरक्षित किया और आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया. सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ने थामा ‘हाथ’, सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के हैं बड़े बेटे

ज़रूर पढ़ें