CG Monsoon Session Live: सदन में गूंजा उद्योगों में दुर्घटनाओं और सेफ्टी ऑडिट का मुद्दा, जवाबों से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉक आउट
CG Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसर दिन है. दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाएंगे. उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
CG Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसर दिन है. दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाएंगे. उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.
सदन में नक्सलवाद खात्मे पर आभार जताएंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर सदन में केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करेंगे. विपक्ष की ओर से सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी. वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे.