IND vs ENG: गुरनूर बराड़ के एक ओवर में बेन डकेट ने जड़ दिए 2 छक्के, अगले ओवर में ही तेज गेंदबाज ने लिया बदला

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का पहला स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. बेन डकेट ने उनके एक ही ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़कर 16 रन बटोर लिए.
Gurnoor Brar

गुरनूर बराड़

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मेजबान टीम की ओर से बेन डकेट और जैकब बेथल ने अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में दोनों का विकेट लेकर सारे समीकरण बदल दिए. इस मैच में डकेट ने गुरनूर की जमकर कुटाई की लेकिन आखिरकार इस गेंदबाज ने उनका विकेट लेकर अपना बदला ले लिया.

बेन डकेट ने गुरनूर बराड़ के ओवर में जड़े 2 छक्के

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का पहला स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. मेजबान टीम की पारी के दौरान 8वां ओवर गुरनूर बराड़ डालने आए. उनके इस ओवर में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने जमकर प्रहार किया. बराड़ ने अपने पहले ही ओवर में 17 रन खर्च कर दिए, जिसमें डकेट ने दो छक्के और एक चौका जड़कर 16 रन बटोर लिए.

इसके बाद बराड़ के अगले ही ओवर में डकेट ने दो चौके और जड़े. दो ओवर में बराड़ ने बिना विकेट झटके 26 रन खर्च कर दिए थे. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें दो ओवर रोककर फिर से गेंदबाजी दी, जो कारगार भी साबित हुई.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में पूरी तरह बदली टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में 968 दिन बाद इस खिलाड़ी की वापसी

डकेट से लिया बदला

इंग्लैंड की पारी के दौरान 13वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए गुरनूर बराड़ ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर जैकब बेथल को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. बेथल को आउट करने के दो गेंद बाद ही इस युवा गेंदबाज ने बेन डकेट को शॉर्ट गेंद पर आउट कर अपना बदला पूरा किया. डकेट इस मैच में 45 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए. बाउंड्री पर खड़े जसप्रीत बुमराह ने डकेट का बेहतरीन कैच लपका.

ज़रूर पढ़ें