Noida Fire: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, 50 परिवार फंसे

Noida Fire: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग लग गई है, जिसमें 50 परिवारों के फंसे होने की खबर आ रही है.
Noida Manasa Village Fire

नोएडा के मनसा गांव में लगी भीषण आग

Massive Blaze Traps Families: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग लग गई है, जिसमें 50 परिवारों के फंसे होने की खबर आ रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जानकारी के अनुसार, यह हादसा मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग की वजह से हुई. देखते ही देखते आग ने अपनी जद में कई घरों को ले लिया. आसपास सिर्फ धुएं का गुबार उठने लगा.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ममूरा गांव का है. जहां आग लगने की वजह से करीब 50 लोग घर से अंदर ही फंसे रह गए. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. हालांकि, बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आग पर काबू पा लिया.

2 लोगों की मौत की खबर

ज्वाइंट सीपी नोएडा के मुताबिक, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 48 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी. वह 4 मंजिला है और हर फ्लोर में बड़े-बड़े फ्लैट थे. फिलहाल, गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.

ये भी पढे़ंः नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, अचानक मची अफरी-तफरी

सीएम ने हादसे पर लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का भी आदेश दिया है. फिलहाल, घायलों को वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी पर रखा गया है.

ज़रूर पढ़ें