OTT Release This Week: ‘रक्तांचल 3’ से लेकर ‘तीसरी बेगम’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

New OTT Releases This Week: अगर आप भी अपनी मनपसंद मूवी थिएटर में नहीं देख पाए, तो यह आपके लिए शानदार मौका है. अब आपको फिल्म देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे अपने मोबाइल पर इन्हें देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
New OTT Releases This Week

ओटीटी पर इस वीक रिलीज होंगी ये फिल्में

Raktanchal 3 Teesri Begum List: हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी OTT प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच देखने को मिलेगा. यह हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि इस वीक एक्शन, ड्रामा, फेमस सीरीज और कॉमेडी से भरपूर फिल्में रिलीज हो रही हैं. अगर आप भी अपनी मनपसंद मूवी थिएटर में नहीं देख पाए, तो यह आपके लिए शानदार मौका है. अब आपको फिल्म देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे अपने मोबाइल पर इन्हें देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

रक्तांचल सीजन 3

क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘रक्तांचल सीजन 3’ 16 जुलाई 2026 से अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. रितम श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी यह सीरीज पूर्वांचल के माफिया और गैंगवार की कहानी से प्रेरित है.

पहले दो सीजन की तरह इस बार भी फैंस इसे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के बिल्कुल फ्री में देख सकेंगे.

तीसरी बेगम

‘तीसरी बेगम’ इस सप्ताह रिलीज होने वाली भारतीय ओटीटी फिल्मों में शामिल है. फिल्म को के.सी. बोकाडिया ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है.

यह 18 जुलाई 2026 को वेव्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और फैंस इसे बिना किसी पैसे के फ्री में देख पाएंगे.

सेकंड लव

‘सेकंड लव’ एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है, जिसे एक्ट्रेस राम्या कृष्णन होस्ट कर रही हैं. शो में 30 वर्ष की उम्र के 12 ऐसे सिंगल प्रतिभागी शामिल हैं, जिनका पहले प्यार में दिल टूट चुका है.

सभी को एक विला में साथ रखा जाता है, जहां वे अपनी पुरानी यादों से बाहर निकलकर जिंदगी और प्यार को एक नया मौका देने की कोशिश करते हैं. यह शो 13 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

राइड ऑर डाई

‘राइड ऑर डाई’ एक मजेदार एक्शन-कॉमेडी सीरीज है, जिसमें हैना वाडिंगहम और ऑक्टेविया स्पेंसर लीड रोल में हैं.

कहानी दो करीबी दोस्तों की है, जिनकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब उनमें से एक की पहचान अंतरराष्ट्रीय हत्यारे के रूप में सामने आती है. यह सीरीज 15 जुलाई से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-तीसरी शादी को लेकर ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गौरी ने धर्म नहीं बदला

द हॉक

‘द हॉक’ एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें विल फेरेल ने लॉनी हॉकिन्स उर्फ ‘द हॉक’ का रोल निभाया है.

वह एक उम्रदराज प्रोफेशनल गोल्फर हैं, जो अपने पुराने शानदार प्रदर्शन को दोबारा हासिल करने और गोल्फ का ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश करते हैं. यह सीरीज 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें